राज्य
16-Feb-2026
...


भोपाल (ईएमएस) । राजधानी स्थिति भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड फैक्ट्री की एक यूनिट में आग लग गई। यूनिट के ऊपरी हिस्से में अचानक धुआं निकलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, भेल प्रबंधन ने तुरंत अपनी दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे नुकसान नहीं हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कारखाने के ओल्ड टीआरएम विभाग में यह आग लगी थी। जहां पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। संभवत: इसकी वजह से आग लगी। तुरंत दमकलों की मदद से आग बुझा दी गई। भेल के जन संपर्क अधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पास में ही अग्निशामक स्टेशन हैं। इसलिए तुरंत आग बुझा दी। इस वजह से नुकसान नहीं हुआ है। जुनेद/16 फरवरी2026