राज्य
16-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) जेईई मेन सेशन-1, 2026 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया है। इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने 99.992186 पसेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है । अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ज्ञात हो कि इस बार देशभर में 12 छात्रों ने 100 पसेंटाइल हासिल किया, लेकिन मध्यप्रदेश का कोई भी विद्यार्थी इस सूची में जगह नहीं बना सका। हालांकि प्रदेश में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले 99.99 पसेंटाइल के साथ टॉपर रहे। भोपाल और इंदौर के कई छात्रों ने 99 पसेंटाइल से ऊपर अंक हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने 99.992186 पसेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। रिद्धेश इससे पहले 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 (पेरिस, फ्रांस) में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। आनंद पुरोहित/ 16 फरवरी 2026