खेल
17-Feb-2026
...


कोलंबो (ईएमएस)। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने आसानी से लीग मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर आठ में जगह बनायी है। वहीं इस हार से पाक टीम को करारा झटका लगा है और उसे सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदें कम हुई है पर समाप्त नहीं हुई हैं। वहीं अब पाक टीम को सुपर आठ में पहुंचने के लिए बुधवार को सुपर आठ में नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शीर्ष टीमो को ग्रुप में वरीयता दी है जिससे ये शीर्ष दो में रहने की स्थित में सेमीफानल में फिर टकरा सकती हैं। इसी के तहत ही आईसीसी ने सुपर 8 में दो ग्रुप बनाए बनाये हैं। ग्रुप 1 की चार टीमों को आपस में मुकाबले खेलने होंगे, जबकि दूसरे ग्रुप में भी ऐसा ही करना होगा। भारतीय टीम) ग्रुप 1 में होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया , वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका होगी। वहीं, ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड , पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा जाएगा पर इसके लिए इन टीमों को क्वालीफाई करना होगा। अगर कोई टीम सुपर 8 में नहीं पहुंचती है तो उस टीम की जगह पर उस ग्रुप की दूसरी टीम उतरेगी। सुपर 8 में भारत और पाक टीम का मुकाबला संभव नहीं है पर अगर दोनो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं तो इनके बीच टक्कर हो सकती है। ये सेमीफाइनल मैच तभी हो सकता है। जब ग्रुप 1 में भारतीय टीम शीर्ष टॉप पर रहे और ग्रुप 2 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहे या फिर पाकिस्तान ग्रुप 2 में पहले स्थान पर रहे और ग्रुप 1 में भारत दूसरे स्थान पर रहे। वहीं अगर ऐसा नहीं होता तो दोनो के बीच सेमीफाइनल मैच नहीं होगा।। अगर पाक टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका सेमीफाइनल कोलंबो में होगा। अगर भारत और पाक सेमीफाइनल होता है तो यह भी कोलंबो में होगा। ऐसा नहीं होने पर भारतीय टीम किसी अन्य टीम से सेमीफाइनल में खेलेगी तो ये मैच मुंबई में हो सकता है। अगर पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल के लिए में प्रवेश नहीं किया तो दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। फाइनल में अगर पाकिस्तान की टीम पहुंची तो फिर फाइनल कोलंबो में होगा। गिरजा/ईएमएस 17 फरवरी 2026