- रमतला में टाइटंस कप का शुभारंभ बिलासपुर (ईएमएस)। ग्राम रमतला में आयोजित सिद्ध मुनि बाबा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता टाइटंस कप का उद्घाटन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) ने खिलाडिय़ों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में ही नहीं, जीवन में भी खिलाड़ी भावना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि सच्चा खिलाड़ी वही है जो खिलाड़ी भावना का सम्मान करता है। खिलाड़ी भावना का अर्थ अच्छा व्यवहार, समानता, निष्पक्षता और एक-दूसरे की सहायता करना है। यदि यह भावना सामान्य जीवन में भी अपनाई जाए तो समाज की अनेक बुराइयों का अंत संभव है। श्रीवास ने रमतला जैसे ग्रामीण अंचल में इतने भव्य आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुरेंद्र पांडे, अमित प्रजापति, राहुल कौशिक एवं पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू) रहे। समारोह की अध्यक्षता ग्राम सरपंच राजकुमार कोरी ने की। आयोजन समिति के विकास पांडे, सूरज दुबे, जीतू चौहान, नेहा कोरी, योगेश कोरी, अंकित यादव सहित अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का आतिशबाजी और पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर क्रिकेट खिलाडिय़ों के साथ ग्राम एवं आसपास क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव का माहौल बन गया। मनोज राज 17 फरवरी 2026