17-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय बेटे हर्ष को दादा-दादी के पास छोड़कर माता-पिता रोजी-रोटी के लिए तमिलनाडु गए हैं। इसी मासूम का शव घर के पास गोबर गैस की टंकी में मिला पता चला है। जानकारी के अनुसार बेटा-बहू इन दोनों काम के सिलसिले में तमिलनाडु में है वही उनका दो वर्षीय बेटा अपने दादा-दादी के साथ रहा करता था। वह गत दिवस दोपहर 2:00 बजे से लापता था, उसे खोजने की कोशिश चल रही थी, इसी कड़ी में अलसुबह हर्ष का शव घर के पास लगे गोबर गैस प्लांट की टंकी में पाए जाने से कोहराम मच गया। सूचना बालक के माता-पिता को दे दी गई है जो तमिलनाडु से कोरबा आएंगे। दर्री पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, जो मौके पर आकर अपनी वैधानिक कार्यवाही कर रही है। 17 फरवरी / मित्तल