17-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा नागदा जंक्शन के समीप उन्हेल में हुआ तथा मृतकों में इन्दौर के देपालपुर का आबिदीन पिता हुसैन मंसूरी उम्र बावीस साल और अनवर उम्र चालीस साल निवासी सिरपुर है। आबिदीन देपालपुर के वेल्डिंग व दरवाजों के बड़े व्यापारी इकबाल मंसूरी का भतीजा था। कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। सोमवार को वह अपने साथ दुकान पर काम करने वाले अनवर पेंटर को लेकर नागदा गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अनवर रोजमर्रा की मेहनत से घर चलाता था। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते उस पर सवारों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 17 फरवरी 2026