राज्य
17-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कैंसर पीड़ितों के लिए दवा व आवश्यक सामग्री हेतु कैंसर पीड़ित सेवा संस्था व सुभाष चौक मित्रमंडल द्वारा एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर विगत 20 वर्षों से कैंसर पीड़ितों की सेवा कर रहे समाजसेवी रमेश दोशी को सहयोग राशि भेंट कर उनका सम्मान किया। मंडल के योगेंद्र सांड ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे पीड़ितों की सहायता के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर जैन फेडरेशन के संरक्षक दिलीप सी. जैन, दिलीप वोरा, अनिल जैन, रमेश चौकसे, कांति टोंग्या, अशोक पाटनी, राजू लोढा व विकास गोसावी के अलावा गणमान्यजन उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 17 फरवरी 2026