क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- 22 टीमें खेल रहीं, पहले दिन नई दिल्ली ने कुरावर को हराया ब्यावरा, ईएमएस l नगर के पब्लिक स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर सोमवार को घूमन्तु गौरव कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य घूमन्तू, विमुक्त और अर्ध घूमन्तू समाज की युवा शक्ति को जोड़ना और उनमें संगठन व आत्म गौरव का भाव जगाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच नई दिल्ली और कुरावर की टीमों के बीच खेला गया। कुरावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 84 रन बनाए। नई दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 7.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। - 26 फरवरी को होगा फाइनल मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे। आकाश झंझोरिया और उनकी टीम इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटी है। आयोजकों ने बताया कि इस खेल महोत्सव का समापन 26 फरवरी को एक विशेष समारोह के साथ किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर आरएसएस के प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रजनी प्रकाश बॉथम और एडिशनल एसपी के.एल. बंजारा समेत कई बड़े अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए इस आयोजन को समाज की एकता के लिए बड़ा कदम बताया। इसका सबसे बड़ा मकसद युवाओं को खेल के जरिए एक सकारात्मक दिशा देना और समाज में एकजुटता लाना है। -निखिल/ब्यावरा/17/2/2026