17-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो एसयूवी के अंदर शूट किया गया था, जिसमें नाबालिग चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साहिल की मौत का कारण गंभीर आंतरिक चोटें और अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है, जिसमें सिर और छाती पर कई फ्रैक्चर शामिल हैं। यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। हादसे वाले दिन बनाई गई इस रील में नाबालिग चालक तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो दौड़ाता दिख रहा है। सड़क पर डिवाइडर नहीं है और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज गति से चल रही गाड़ी एक बस से बाल-बाल बचती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/फरवरी/2026