17-Feb-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय के क्रीडा प्रांगण में 20 फरवरी से 02 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है | इस आयोजन में देश भर के विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्री की जाएगी | जनपद वाराणसी में पूर्व में इस तरह के मेले का आयोजन 4 बार हो चुका है जिसमें समूहों को अच्छा कारोबार करने का अवसर मिला था | मेले में बिहार, बंगाल, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, केरला व हरियाणा आदि के प्रमुख स्टाल आ रहें हैं | साथ ही जनपद वाराणसी के सभी जनपदों से भी स्टालों का प्रतिभाग कराया जा रहा है | मेले में मुख्य रूप से चिकन कारी, ब्लैक पाटरी, सिल्क साड़ी, लकड़ी के खिलौने, लेडिज गारमेंट, कांच की चूड़ियाँ, साफ्ट टॉय, डेकोरेटिव आइटम, जरी जरदोजी, जुट बैग, बासं के उत्पाद, चादर, नेचुरल फ़ूड, नारियल के उत्पाद आदि प्रमुख हैं | मेला न केवल हूनरमंद, कुशल महिला कारीगरों के कला के प्रदर्शन का मंच होगा अपितु उनके हूनर को घर-घर पहुँचाने एवं उसे बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सहायक भी होगा | मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को राइफल क्लब में समीक्षा बैठक की एवं मेले की तैयारियों यथा यातायात, साफ़ सफाई,स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, प्रतिभागियों के ठहरने एवं आने जाने की व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर महत्पूर्ण निर्देश दिए | बैठक में उपायुक्त (स्वत: रोजगार) वाराणसी ने मेले के प्रचार प्रसार, विक्री एवं अभी तक की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की | मेले में प्रतिदिवस लगभग 4-5 हजार लोगों के आने की संभावना है | मेले में बच्चो के लिए मिक्की माउस आदि एवं खान पान के स्टाल भी लगेंगे |मेले में प्रतिदिवस सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा जिससे अन्य प्रदेशों से आये हुए स्टाल प्रतिभागियों एवं मेला आगंतुकों को वाराणसी के कला से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा | बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अग्नि शमन विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक उपस्थित थे। डॉ नरसिंह राम, 17 फरवरी, 2026