सेंसेक्स 283, निफ्टी 93 अंक ऊपर आया मुंबई (ईएमएस) । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ। बाजार में ये तेजी एशिसाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों बाद भी खरीदारी हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंकों की बढ़त के साथ ही 83,734.25 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.95 अंकों की बढ़त के साथ ही 25,819.35 पर बंद हुआ। आज सुबह घरेलू बाजार की कमजोर शुरुआत के बाद इसमें समय के साथ ही उछला आया। जिससे दिन भर के कारोबार के बाद वह बढ़त के साथ बंद हुआ। आज निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी इंडेक्स लाभ में रहे। आज कारोबार के दौरान व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.33 फीसदी की तेजी रही, वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.31 फीसदी उछाल आया। , निफ्टी एफएमसीजी में 1.21फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.54 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.23 फीसदी की गिरावट आई। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स पैक में, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एलएंडटी के शेयरों में 2.90 बढ़त दर्ज की गई रही जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक के शेयर नीचे आये। वहीं आज सुबह बाजार की मिली-जुली शुरुआत रही। सुबह सेंसेक्स करीब 100 अंक उछलकर 83,553 पर खुला हालांकि खुलने के बाद इंडेक्स में सपाट कारोबार हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 25,752 पर खुला और खुलने के कुछ देर में 25,700 के नीचे आ गया। वहीं एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 225 अंक और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी एएसएक्स करीब 0.28 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे थे। वहीं चीन (मेनलैंड), हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद रहे। दूसरी ओर अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभाव को लेकर भी चिंताएं बनी रही। अमेरिका में एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डैक कंपोजिट उछलकर बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। ईएमएस 18 फरवरी 2026