व्यापार
18-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त आई है। इस प्रकार गत दो दिन से जारी गिरावट रुक गई। सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज बढ़त रही है। दोनों के भाव आज बढ़त पर खुले। सोने के वायदा भाव आज 1,52,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,350 रुपये के करीब रहे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी की कीमतों में बढ़त रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज उछलकर हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध आज 1,885 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,303 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,51,418 रुपये था।सोने का वायदा भाव पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज अच्छी रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध आज 4,146 रुपये की तेजी के साथ 2,32,929 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,28,783 रुपये था। एक समय यह अनुबंध 4,554 रुपये बढ़कर 2,33,337 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,33,673 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,32,121 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी रही है। कॉमेक्स पर सोना आज 4,898.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,905.90 डॉलर प्रति औंस था।सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर हासिल किया था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 73.58 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला पिछला बंद भाव 73.54 डॉलर था। ईएमएस 18 फरवरी 2026