बालाघाट (ईएमएस). कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में 24 व 25 फरवरी को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं अतिथि विद्वानों की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण शोध संगोष्ठी की रूपरेखा, आयोजन संबंधी तैयारियों, विषय-वस्तु निर्धारण, अतिथि आमंत्रण, शोध-पत्र प्रस्तुतिकरण एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में संयोजक डॉ. सरोज घोड़ेश्वर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने अपने उद्बोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियां न केवल अकादमिक वातावरण को समृद्ध करती हैं, बल्कि शोध के क्षेत्र में नवीन दृष्टिकोण भी प्रदान करती हैं। बैठक में आयोजन की विभिन्न समितियों के गठन एवं कार्य-विभाजन पर भी चर्चा की गई। भानेश साकुरे / 18 फरवरी 2026