क्षेत्रीय
18-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की छात्र- छात्राओं ने नेशलन स्के़िटंग चैम्पियनशिप पुणे में शानदार प्रदर्शन किया। रिशांक विश्वकर्मा ने 3कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में विद्या भूमि के 11 छात्र छात्राओं के समूह ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विद्या भूमि की स्केटिंग की अन्य छात्रा विधि रघुवंशी ने इस प्रतियोगिता में 3 कांस्य पदक जीते। सचिन कोमजवार कोच के रुप में सम्मिलित हुए। इस स्केटिंग चै़िम्पयनशिप में सभी राज्यों के लगभग 1100 से भी अधिक प्रतिभागी सम्मिलित थे। विजेता एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए टीम में जगह बनाई। जो जून 2026 में मालदीव में संपन्न होगी। ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026