क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


भागलपुर,(ईएमएस) | शहर स्थित आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर में संकुल की कार्ययोजना की बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन मंत्री ख्यालीराम ने की। इस अवसर पर संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थें। उपस्थित प्रधानाचार्य को संगठन मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में संगठनात्मक कार्यों, शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन मंत्री ख्यालीराम ने अपने दीर्घ अनुभव एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से उपस्थित प्रधानाचार्यों को सार्थक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि, आज की संकुल बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि, संगठन मंत्री के अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन से विद्यालयों के सर्वांगीण विकास हेतु नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई है। उनके विचार एवं सुझाव शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए अपने-अपने विद्यालयों को और अधिक उत्कृष्ट बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ----अतीश दीपंकर/ईएमएस ■