क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 18 फरवरी कों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर ने जिले में तम्बाकू व उससे बनने वाले उत्पादों के नियंत्रण के लिए कडाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शासकीय व अशासकीय शालाओं से 100 मीटर की दूरी येलो लाइन बनाकर तम्बाकू व उससे बने उत्पादों की बिक्री पूरी तरह से बंद करायी जाए। उन्होंने ड्रग निरीक्षक कों सख्त निर्देश दिए कि वे जिले में बिना लायसेंस के संचालित होने वाली ऐसी सभी मेडिकल स्टोर्स को तत्काल सील करें। यदि सील लगने के बाद भी वे दुकाने सुचारु रूप से संचालित होती है तो उन पर एफआईआर दर्ज कराये। बैठक में खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर नें खाद्य सुरक्षा अधिकारी कों सख्त निर्देश दिए कि वे त्योहारों के मौसम में बनने वाले सभी खाद्य उत्पादों की सख्ती से जांच करना सुनिश्चित करें। खाद्य सामग्री एवं खाद्य उत्पाद विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की त्यौहारों के समय ही नही बल्कि हर समय नियमित रूप से जांच की जाए। ताकि किसी भी आम नागरिक कों परेशानियों का सामना न करना पड़े। ऐसे सभी प्रतिष्ठान जिनमें साफ-सफाई एवं स्वच्छता का अभाव पाया जाता है उनके लायसेंस तत्काल निलंबित कर दिये जाए। भानेश साकुरे / 18 फरवरी 2026