राज्य
18-Feb-2026


भोपाल(ईएमएस)। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा बजट की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026-27 समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, महिला कल्याण, रोजगार सृजन एवं सतत आर्थिक प्रगति पर केन्द्रित है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि राज्य के बजट में 4.38 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान किए गए हैं, जो प्रदेश के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास, सुशासन एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। अधोसंरचना विस्तार, सामाजिक क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता के माध्यम से राज्य को प्रगतिशील एवं समृद्ध बनाने के लक्ष्य की ओर उन्मुख किया गया है। हरि प्रसाद पाल / 18 फरवरी, 2026