राज्य
18-Feb-2026


-24 घंटे के भीतर थाना मिसरोद पुलिस ने बच्ची को अपने मॉ-बाप से सकुशल मिलाया । भोपाल (ईएमएस) । शहर में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओ के मानव दुर्व्यपार एवं अनैतिक देह व्यापार को रोकने के प्रयास मे पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार, अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 डॉं. विवेक सिंह के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद श्री रजनीश कश्यप कौल द्वारा थाना प्रभारी मिसरोद निरी. रतन सिंह परिहार को समुचित दिशा निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके अनुक्रम मे थाना मिसरोद मे अपह्रता 17 साल की बालिका को दस्तयाब किया गया है । दिनांक 17.02.2026 को सूचक कैलाश यादव ने थाना मिसरोद मे उपस्थित होकर अपनी 17 वर्ष की नाबालिग बेटी के गुमने की सूचना दी कि उनके 07 बच्चियां है सबसे छोटी बालिका सिलाई सेंटर मे सिलाई का काम सीखने जाती है । जो सिलाई सेंटर नही पहुची थी तथा घर भी वापस नही आई की सूचना पर से थाना मिसरोद पुलिस द्वारा सूचना पर गुम इंसान क्र. 13/26 दर्ज कर गुम इंसान जांच पर से अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 75/26 धारा 137(2) बीएनएस 2023 का मामला दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया । अनुसंधान के दौरान फरियादी एवं उसकी पत्नि , थाना मिसरोद क्षेत्र मजदूरी का कार्य करते है । फरियादी एवं उसकी पत्नि से पुलिस थाना मिसरोद द्वारा अनुसंधान के दौरान बारीकी से पूछताछ की गई एवं गुमशुदा बालिका की तलाश पतारसी हेतु पुलिस द्वारा तत्परता से फोटो एवं हुलिया का विवरण मुखबिर को तलाश पतारसी हेतु दिए गए जिसके परिणामस्वरूप मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि अपृहता रेल्वे स्टेशन इंदौर के आसपास देखी गई है । पुलिस थाना मिसरोद द्वारा तत्काल एक टीम तैयार कर अपहृता की तलाश हेतु अपहृता के परिजनो को लेकर इंदौर पहुंचकर अपृहता की तलाश की गई । पुलिस थाना मिसरोद की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को अपहृत 17 वर्ष की बालिका इंदौर मे मिली । जिससे पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया के अनूरूप पूछताछ की गई जिसने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली (दोस्त) के साथ ट्रेन से इंदौर चली आई थी । जिसे पुलिस टीम मिसरोद द्वारा दस्तयाब किया जाकर उसके माता पिता को 24 घंटे के भीतर सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया है । अनुसंधान मे महत्वपूर्ण भूमिका-थाना प्रभारी मिसरोद निरीक्षक रतन सिंह परिहार, सउनि आमोद शर्मा , प्रआर. रामबाबू राव, म.आर. प्रियंका राजपूतl जुनेद/18फरवरी2026