क्षेत्रीय
रायसेन जिले के गोहरगंज के ग्राम धाम धूसर में एक किसान के खेत में मांस के टुकड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो तत्काल ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचे और गो वध की आशंका जताई और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।खेत मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। किशोर वर्मा ems रायसेन 18/02/2026