हरिद्वार (ईएमएस)। हरिद्वार डीजे कोर्ट को बम से उड़ाने की धामकी भरी मेल मिलने के बाद पुलिस महकमे समेत हरिद्वार में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि बम से उड़ाने की धमकी डीजे कोर्ट की मेल पर दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और बीडीएस टीम की सयुंक्त टीम ने डीजे कोर्ट समेत कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस धमकी भरी मेल की जांच करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कोर्ट को उड़ाने की धमकी भरी मेल केवल हरिद्वार डीजे कोर्ट को ही नहीं दी गयी, बल्कि उत्तराखण्ड अन्य कोर्ट को भी ऐसी धमकी भरी मेल मिली है। जिसके बाद उत्तराखण्ड पुलिस उच्चाधिकारी पूरे मामले को गम्भीरता से ले रहे है। कोर्ट को धमकी भरी मेल मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। डीजे कोर्ट को भेजी गई धमकी भरी मेल मे कहा गया है कि आपके कोर्ट के जज चैंबर में 12 आरडीएक्स आईइडी लगाए गये है, जो जल्द ही फटेंगे। मेल में कहा गया हैं कि तमिलनाडु में इडब्लूएस रिजर्वेशन लागू होने से रोकें, दोपहर 12.15 बजे तक सभी को खाली करा लें। (फोटो-15) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 फरवरी 2026