हरिद्वार (ईएमएस)। पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम पर छापेमारी के दौरान पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों द्वारा कार्यवाही का विरोध करते हुए टीम के साथ धक्का मुक्की की गई। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने बडी मशक्कत के बाद स्थिति को सम्भाला। टीम के द्वारा आरोपी लोगों के खिलाफ पथरी थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट के विशेष समुदायिक क्षेत्र में भारी विद्युत चोरी की सूचना मिली थी। जिसका कडा संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कुछ घरों में छापेमारी की कार्यवाही की गई। बताया जा रहा हैकि कुछ लोगों द्वारा विजिलेंस की कार्यवाही का विरोध करते हुए हंगामा कर टीम के साथ धक्का मुक्की की गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सम्भाला। (फोटो-17) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 फरवरी 2026