राज्य
18-Feb-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी द्धवित्त एवं राजस्वऋ दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण के प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 118 क्षे=वासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 86 लोगों को विभिन्न प्रमाण प= निर्गत किए गए। इस शिविर में 419 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग। आयोजित शिविर ने क्षे=वासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 15 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 08 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, द्धराज्यमं=ी स्तरऋ समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 15 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृ)ावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल,जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। शेष 08 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। राज्य मं=ी द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया साथ ही क्षे=वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अपर जिलाधिकार दीपेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ- मधु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चैधरी, मण्डल सुबोध सैनी, उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला, नोडल अधिकारी एवं उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित क्षे= के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। (फोटो-19) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 फरवरी 2026