छिंदवाड़ा (ईएमएस)। चौरई थाना अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बांकानागनपुर के एक जुंए फड़ पर छापा मार कर छह लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से ६८ हजार रूपए नकद और दो बाइक बरामद की गई है। मामले में थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांकानागनपुर के लालमाटी क्षेत्र के कच्चे रास्ते में कुछ लोग हारजीत का दांव लगा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जुआडिय़ों में भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने घेराबंदी कर पवन वर्मा, अंकित वर्मा, शेख खलील, आसिफ पिता शेख जब्बार, अंकित डेहरिया, शुभम पिता श्रीपत को पकड़ा है। इनके कब्जे से ६८ हजार छह सौ साठ रूपए और २ मोटर साइकिल बरामद कर सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जुआडिय़ों को पकडऩे वाली टीम में निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले, प्रआ गोपाल साहू, राज भारती, राजपाल बघेल, राजकिशोर बघेल, राजेश सनोडिया शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026