क्षेत्रीय
18-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। बुधवार की शाम आसमान में चांद नजर आने के बाद पवित्र रमजान माह की शुरूआत हो गई है। गुरूवार को पहला रोजा रखा जाएगा। चांद दिखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर रमजान माह की मुबारक बात दी। चांद दिखने की तस्दीक के बाद मुस्लिम समुदाय ने सहरी के साथ रोजे की शुरुआत की। सुबह मस्जिदों में नमाज-ए-फज्र अदा की गई, जबकि रात में नमाज-ए-तरावीह के लिए बड़ी संख्या में लोग इक_ा हुए। रमजान का यह पाक महीना 30 दिनों तक चलेगा और इसके बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026