क्षेत्रीय
18-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। स्कूल से बिना सूचना गायब रहने वाले दो शिक्षकों को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम ने निलंबित कर दिया है मिली जानकारी के मुताबिक जुन्नारदेव के प्राथमिक शाला गांगावानी संकुल केन्द्र सांगाखेड़ा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक सुमरलाल ठकरिया को शाला में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इसी तरह प्राथमिक शाला बारूखेड़ा के सहायक अध्यापकअरविंद ठाकरे को शराब पीकर स्कूल आने और बिना अनुमति स्कूल से अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है । ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026