क्षेत्रीय
18-Feb-2026


रायसेन जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ग्राम भुसीमेटा में महिला किसान भारती रायकवार ने पीएम कुसुम A योजना से 2 मेगावाट का सोलर प्लांट बैंक से 6 करोड़ से अधिक ओर 3 करोड़ से ज्यादा रकम खुद से ओर रिश्तेदारों से लेकर 9 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से प्लांट लगाया जो पूरी तरह बनकर तैयार है। नकतरा सब स्टेशन तक बिजली पहचाने पोल लग गए लेकिन रायसेन बिधुत बिभाग के अधिकारी की मनमर्जी से यह प्लांट अधर में लटका है दरअसल 20 जनवरी को एमटीसीएल से प्लांट शुरू करने मीटर लगाने बिधुत बिभाग को पत्र आया शाम चार बजे विद्युत विभाग के अधिकारी अंकुर सेठ के पास यह पत्र आया लेकिन शाम होने की बजह से सोलर प्लांट पर कर्मचारी नही भेजे दूसरे दिन अधिकारी ने एमटीसीएल से मार्गदर्शन के लिए पत्र लिख दिया एक माह होने को आया महिला किसान आफिस आफिस चक्कर लगा कर परेशान हो गई है परंतु आज दिनांक तक उसका सोलर प्लांट शुरू कनेक्ट करने की अनुमति प्राप्त नहीं हुई थक हार कर और आसान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के पास पहुंची। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तुरंत विद्युत मंडल रायसेन के मुख्य अभियंता अंकुर सेट से फोन पर बात की और उन्हें सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्लांट को शीघ्र से शीघ्र चालू करने की कार्रवाई शुरू करें।। किशोर वर्मा ems रायसेन 18/02/2026