छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की सडक़ों के लिए 266 करोड़ से ज्यादा की राशि छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मध्यप्रदेश का बजट बुधवार को जारी किया गया। जिसमेें सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयासों से जिले को सिंचाई कम्प्लेक्स के लिए ५०० करोड़ रूपए दिलवाए गए है। जिसके चलते अब दोनों जिलों में पेयजल एवं सिचाई के लिए बांध निर्माण के कार्यों को गति मिलेगी वही लगभग 5 लाख एकड क्षेत्र में सिचाई भी हो सकेंगी। सांसद श्री साहू ने सिंचाई कम्प्लेक्स को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते हुए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसके तहत 500 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। मप्र जल निगम ने जिले में पांच बड़ी योजनाओं की तैयारी कर रखी है। जिससे दोनों जिलों के 6 नगर व 1,155 गांवों में पेयजल की समस्या खत्म हो सकती है। समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत परासिया, न्यूटन चिखली, चांदामेटा, बडक़ुही नगर सहित परासिया जामई और तामिया के 385 गांव लाभान्वित होंगे। ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत अमरवा?ा के 84, हर्रई के 38 गांव, तामिया के 114, हर्रई के 172 गांवों के साथ हर्रई नगर भी लाभान्वित होगा। इसी के साथ बजट में छिंदवाड़ा पांढुर्णा दोनों जिलों की सडक़ के निर्माणों के लिए भी अच्छी खासी रकम रखी गई है। जिले में 24 सडक़ों के निर्माण के लिए दिलाई 266 करोड़ 89 लाख बजट रखा गया है। वर्षों से लंबित 24 जर्जर 142.73 किलोमीटर सडक़ों का इस राशि से फिर निर्माण हो सकेगा। दोनों जिलों के जनप्रतिनिधियों एवं लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी सडक़ों के निर्माण कार्यों की मांग की जा रही थी। सांसद बंटी साहू ने इन सडक़ों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से लगातार मुलाकाती करते हुए ग्रामीण क्षेंत्रों में सडक़ों की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए राषि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग ने इन सडक़ों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026