क्षेत्रीय
18-Feb-2026


विद्यार्थियों सहित छात्र संगठनों में पनप रहा आक्रोश, आंदोलन की तैयारी में छात्र छिंदवाड़ा (ईएमएस)। राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में पिछले दिनों एमएससी मैथ्य का पेपर सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला प्रकाश में आया था। केन्द्राध्यक्ष के लिए बनाए गए वाटसअप गु्रप में यह पेपर साझा किया गया था लेकिन गु्रप में साझा करने का स्क्रीन शार्ट कुछ ही मिनटों में आम गु्रपों में भी वायरल हो गया था। जिसके बाद परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल उठने लगे थे। इस मामले को तीन दिन बीत चुके है लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अब तक कोई उचित जांच पड़ताल नहीं की है। जिसके बाद अब विद्यार्थियों व छात्र संगठनों पर आक्रोश पनप रहा है। उचित कार्यवाहीं न होता देख छात्र संगठन अब आंदोनल की तैयारी कर रहे है। छात्र संगठन एनएसयूआई का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। जबकि परीक्षा प्रभारी द्वारा नियम विरूद्ध पेपर को सोशल मीडिया पर साझा कर गया है। गौरतलब है कि तीन दिनों पहले यूनिवर्सिटी द्वारा एमएससी मैथ्स फस्र्ट सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें कई परीक्षा सेंटरों पर पेपर समय पर नहीं पहुंच पाया था। जिसके बाद परीक्षा प्रभारी धनाराम उईके द्वारा प्रश्न पत्र एक वाटसअप गु्रप में साझा कर दिया गया था। जिसके चलते बच्चों ने परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े किए थे। वहीं परीक्षा प्रभारी का कहना था कि पेपर शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद पेपर साझा किया गया था। कुछ केन्द्रों से प्रश्न क्रमांक २ व १० समझ में नहीं आने की शिकायत आई थी। इस वजह से पेपर साझा किया गया था। एक घंटे बाद विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र से बाहर आ जाते है। इस लिए पेपर लीक जैसी बात संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर छात्र संगठन का कहना है कि जब केन्द्राध्यक्ष के गु्रप से स्क्रीन शार्ट लीक हो सकता है तो पेपर कैसे नहीं। इस मामले की निष्पिक्ष जांच होनी चाहिए। ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026