24 सडक़ों का होगा निर्माण, सांसद के प्रयासों सेमिली सफलता छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के बुधवारी को जारी हुए बजट में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों में सडक़ों के निर्माणों के लिए भी अच्छी खासी रकम रखी गई है। मिली जानकारी अनुसार छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा में 24 सडक़ों के निर्माण के लिए दिलाई 266 करोड़ 89 लाख बजट रखा गयाहै। वर्षों से लंबित 24 जर्जर 142.73 किलोमीटर सडक़ों का इस राशि से फिर निर्माण हेा सकेगा। दोनों जिलों के जनप्रतिनिधियों एवं लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी सडक़ों के निर्माण कार्यों की मांग की जा रही थी। सांसद बंटी साहू ने इन सडक़ों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से लगातार मुलाकाती करते हुए ग्रामीण क्षेंत्रों में सडक़ों की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए राषि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग ने इन सडक़ों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। दोनेां जिलों के जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। इन क्षेत्रों में सडक़ों का होगा निर्माण छिंदी नागरी धोरावाड़ी झिरना धनोरा बिछुआ जुंगावानी मार्ग 45.50 किमी की सडक़ के लिए सबसे ज्यादा 110 करोड रुपए रखे गए हैं। अमरवाड़ा के ग्राम धवईढाना से नंदोरी होते हुए जमनाही तक 4.50 किमी की सडक़ के लिए 5.63 करोड़, झिरना से कोसमढाना मार्ग 7 किमी की सडक़ के लिए 8.75 करोड़, चारगांव से भिलमाढाना मार्ग 3 किमी की सडक़ के लिए 3.75 करोड़ रखे गए हैं। चौरई के ग्राम बींझावाड़ा से बिलंदा मार्ग 3 किमी की सडक़ के लिए 3.75 करोड, राज्य मार्ग क्रमांक 46 पर स्थित ग्राम चांद से चंदनगांव बादगांव लालगांव मेघदोन थोटा जमतरा पेंच राष्ट्रीय उद्यान मार्ग 24 किमी की सडक के लिए 50 करोड, गोपालपुर आमाबोह मार्ग 1 कि.मी. की सडक के लिए 1 करोड, छिंदवाडा के अंतर्गत ग्राम खैरवाडा से ग्राम गुरैया तक 4.50 किमी की सडक के लिए 5.63 करोड़, जाटलापुर पहुंच मार्ग पर 4 पुलिया सहित 1.30 किमी की सडक़ के लिए 1.20 करोड़, छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग में स्थित जमुनिया महादेव मेला मार्ग 4 कि.मी. की सडक़ के लिए 3.60 करोड़, राजाखोह पहुंच मार्ग 1.20 कि.मी. की सडक़ के लिए 1.08 करोड़, लोनियामारू बिलवा मार्ग 3.39 किमी की सडक़ के लिए 2.50 करोड़, बीजेपानी कोटलबर्री मार्ग 1.30 किमी की सडक़ के लिए 1.70 करोड़, परासिया के अंतर्गत अनखावाड़ी पगारा जामुनबर्रा लोनापठार कोहका दमुआ मार्ग 4 स्लैब कल्वर्ट सहित 5 कि.मी. की सडक़ के लिए 4.50 करोड़, जुन्नारदेव के अंतर्गत नवेगांव स्टेशन पहुंच मार्ग 7 मी. चौड़ाई में सीसी मार्ग 0.80 कि.मी. की सडक़ के लिए 1.60 करो?, नंदोरा पहुंच मार्ग 1.30 किमी की सडक़ के लिए 1.10 करो?, करमोहनी बंधी पहुंच मार्ग 1.20 किमी की सडक़ के लिए 1 करोड़, दातलावादी सरेखाढाना मार्ग 1 किमी की सडक़ के लिए 1.90 करोड़, भांडी झौतकला मार्ग 2 किमी की सडक़ के लिए 2 करोड़, पांढुर्णा के अंतर्गत खेरीपैका मालेगांव रेलवे स्टेशन तक मार्ग 3.90 किमी की सडक़ के लिए 5.10 करोड़, खैरीपेका करवार रेलवे स्टेशन मार्ग 4 नग पुलिया सहित 3.90 किमी की सडक़ के लिए 3.30 करोड़, राजना पहुंच मार्ग 2.24 कि.मी. की सडक़ के लिए 2.30 करोड़, सिवनी उमरामुक्ता मार्ग 6.50 कि.मी. की सडक़ के लिए 5.50 करोड़, पांढुर्णा वर्धा नदी मार्ग 11.20 किमी की सडक़ के लिए 40 करोड़ की स्वीकृति मिली है। ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026