क्षेत्रीय
18-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के समक्ष विधानसभा परासिया क्षेत्र के कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने ने बुधवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।यादव ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनका स्वागत किया। ईएमएस/मोहने/ 18 फरवरी 2026