ब्यावरा(ईएमएस) नगर के सिविल अस्पताल में बुधवार को कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। यह अस्पताल का फाइनल असेसमेंट है। राज्य स्तरीय टीम के डा. नीरज चौहान और गोविंद पाटीदार सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अप कीप, बायो मेडिकल वेस्ड मैनेजमेंट, हाइजीन एवं सेनिटेशन, इंफेक्शन कंट्रोल, इको फ्रेंडली एक्टिविटी, ब्याइंड द वाल एक्टिविटी के साथ विभिन्न सेक्शन के रिकार्ड खंगाले । टीम ने सबसे ज्यादा अस्पताल की साफ-सफाई पर ध्यान दिया। टीम ने मैटरनिटी, ओटी, इंजेक्शन रूम के साथ अन्य वार्डों की जांच की गई। सिविल अस्पताल अधीक्षक डा. सौरिन दत्ता ने बताया कि राज्यस्तरीय कायाकल्प की टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया है। कायाकल्प की टीम का यह फाइनल असेसमेंट है। टीम द्वारा रिपोर्ट बनाकर सबमिट की जाएगी। अगर सिविल अस्पताल का स्कोर 70 प्रतिशत से अधिक आता है तो अवार्ड मिलेगा। इससे पहले लगभग डेढ़ महीने पहले पियर असेसमेंट में सिविल अस्पताल का स्कोर 80 प्रतिशत था। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सुविधाएं बेहतर हो रही है। कायाकल्प की टीम के निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के नोडल डा. लखन दांगी, नर्सिंग आफिसर छाया कुसरे के साथ डा. राकेश गुप्ता, डा. शरद साहू, डा. आरके जैन, डा. संदीप नारायण, डा. ब्रजमोहन गुप्ता. डा. रिंकू शर्मा के साथ अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।-निखिल /ब्यावरा/19/2/2026