- मेंटेनेंस की कमी से उजड़ा कांकेर(ईएमएस)। जिले में बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) कार्यालय के पास बच्चों के लिए करीब पांच साल पहले बनाया गया गार्डन अब बदहाली का शिकार हो गया है। देखरेख के अभाव में गार्डन पूरी तरह उजड़ चुका है और इसकी उपयोगिता लगभग खत्म हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गार्डन में चौकीदार की व्यवस्था नहीं होने से शाम ढलते ही असामाजिक तत्व यहां पहुंच जाते हैं। इससे तोड़फोड़ और चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं। गार्डन में लगाए गए जिम उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया है। पानी की नियमित व्यवस्था न होने से पौधे भी सूखकर नष्ट हो चुके हैं। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को गार्डन के रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा यह केवल शोपीस बनकर रह जाएगा। ईएमएस(राकेश गुप्ता)19 फरवरी 2026