क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा दिल्ली का तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन अधिकारियों ने मुंबई के खार रोड स्टेशन का निरीक्षण किया है जो इसी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा दिल्ली का तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन डेक मॉडल पर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने मुंबई के खार रोड स्टेशन का निरीक्षण किया है जो इसी मॉडल पर बना हुआ है। दरअसल, यह मॉडल ऐसे स्टेशनों को विकसित करते समय अपनाया जाता है जहां जगह कम होती है। इसमें स्टेशन में प्रवेश वाली जगह पहली मंजिल पर लंबा चौड़ा डेक (हॉल) बनाया जाता है, जिसमें यात्रियों के रुकने एवं वाणिज्यिक काउंटरों की जगह होती है। यहां से फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के जरिये सीधे अन्य प्लैटफॉर्मों को जोड़ा जाता है ताकि गाड़ी आने के समय यात्री आसानी से वहां जा सकें। बता दें कि दिल्ली सहित देशभर में अमृत भारत योजना के तहत सैकड़ों रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें दिल्ली का तिलक ब्रिज स्टेशन भी शामिल है। इस स्टेशन से आने वाले समय में आनंद विहार के लिए दो नई लाइनें बिछाने का काम भी होने वाला है। यहां जगह कम होने के चलते पुनर्विकास कार्य में काफी चुनौतियां थीं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बीते अक्टूबर में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वह खार स्टेशन का अध्ययन करें जो बेहद कम जगह में बेहतर तरीके से बनाया गया है। पुनर्विकास कर रही गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों ने खार रोड स्टेशन का निरीक्षण किया और उसको समझा। सूत्रों ने बताया कि कम जगह में तैयार किया गया खार स्टेशन काफी पसंद आया और अब तिलक ब्रिज स्टेशन को इसी तर्ज पर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/19/फरवरी/2026