क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने ब्लिंकिट के खिलाफ अवैध आकार के घातक चाकू ऑनलाइन बेचने पर शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने ब्लिंकिट के वेयरहाउस और स्टोरों पर छापेमारी कर लगभग 50 अवैध चाकू जब्त किए। हाल की चाकूबाजी की घटनाओं में इन्हीं चाकुओं का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ऐसे कितने चाकू डिलीवर हुए हैं। डीसीपी डी शरद भास्कर ने बताया कि हाल के दिनों में जिले में चाकूबाजी की जितनी भी प्रमुख वारदातें हुई हैं, उनमें शामिल हमलावरों में से कई ने इन्हीं अवैध चाकुओं का उपयोग किया था। पुलिस पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए जायादातर आरोपितों ने ये घातक चाकू ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए ही मंगवाए थे। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने आनलाइन पोर्टल्स की निगरानी शुरू की थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/19/फरवरी/2026