ब्यावरा(ईएमएस)नगर में रमज़ान के मुबारक मौके पर बोहरा समाज द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। समाज की जैनी मस्जिद में रमज़ान के पूरे 30 दिनों तक नियमित नमाज़ और नमाज़ ए तरावीह अदा की जाएगी। बोहरा समाज के लोगों ने बताया कि हर रोज नमाज़ के बाद रोजेदारों के लिए सामूहिक इफ्तार की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह आयोजन न केवल इबादत का माध्यम है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। समाज के लोगों का कहना है कि रमज़ान आत्मशुद्धि, सब्र और करुणा का महीना है। ऐसे में बोहरा समाज का यह प्रयास जरूरतमंदों की मदद और सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देगा। इस पवित्र माह के अवसर पर समाजजनों ने अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की है। इस दौरान बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोग उपस्थित रहे।-निखिल /ब्यावरा/19/2/2026