क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


रायगढ़(ईएमएस)। जिले के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी की घटना में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरियां बरामद कर ली हैं। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आनंद अग्रवाल (46 वर्ष), निवासी बैकुंठपुर, ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका ट्रक क्रमांक CG-04-DF-8511 15 फरवरी की शाम मिशनरी ऑफ चैरिटी, छातामुड़ा रोड के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह ट्रक के पास पहुंचने पर चालक ने देखा कि बैटरी बॉक्स टूटा हुआ है और उसमें लगी 02 बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 303(2) और 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया। जांच में आरोपी ननकी निषाद उर्फ चिल्ली और मिथलेश महतो को मेमोरेंडम पर बताए स्थान से गिरफ्तार कर चोरी की गई 2 बैटरियां कीमती करीब 15,000 रुपये बरामद की गईं। जानकारी के अनुसार, ननकी निषाद पेशे से ड्राइवर है, जबकि मिथलेश महतो के खिलाफ पहले भी हत्या, आगजनी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी - ननकी निषाद उर्फ चिल्ली, पिता स्व. भरत निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी सांगीतराई डीपापारा, थाना जूटमिल, मिथलेश महतो, पिता स्व. फुलेना महतो, उम्र 32 वर्ष, निवासी तुरकुमुड़ा संतोषी मंदिर के पास, थाना जूटमिल। सत्यप्रकाश(ईएमएस)19 फरवरी 2026