अहमदाबाद (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम लीग मुकाबले में भी रन बनाने में असफल रहे और शून्य पर ही आउट हो गये। अभिषेक इससे पहले अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाये थे। इस प्रकार टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट होकर अभिषेक ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के एक अनचाहे रिकार्ड की भी बराबरी कर ली है। सुंदर भी अभिषेक से पहले लगातार तीन पारियों में खाता नहीं खो पाये थे। ऐसे में अब अभिषेक लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ उम्मीद थी कि अभिषेक बड़ी पारी खेलकर सुपर-8 के पहले लय हासिल करेंगे पर वह असफल रहे। वह तीन गेंदों पर एक भी रन नहीं बना पाये। गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका के नाम है। शनाका 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित अपने करियर में 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं सबसे अधिक बार सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। वह 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। गिरजा/ईएमएस 19 फरवरी 2026