क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


जांजगीर(ईएमएस)। जिले में पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। पिछड़ा वर्ग विकास संगठन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और एसडीएम को केंद्र व राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू करने और उच्च शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी समानता कानून लागू करने की मांग करना रहा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव हरप्रसाद साहू सहित कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन में मांग की गई कि लंबित आरक्षण को शीघ्र लागू किया जाए तथा उच्च शिक्षा में समानता और अवसर सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। सत्यप्रकाश(ईएमएस)19 फरवरी 2026