क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


जशपुर(ईएमएस)। शहर के भीतर साप्ताहिक बाजार में लग रहे मछली, मुर्गा और मटन मार्केट से मुख्य सड़क पर बार-बार जाम की समस्या बन रही है। इसके साथ ही आने-जाने वालों को बदबू और अव्यवस्था का भी सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन इन दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। नगर पालिका की टीम ने हाल ही में वार्ड-5 स्थित टिकटगंज रोड पर रीपा के पास खाली जमीन का निरीक्षण किया। नगर पालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहर के भीतर चल रही इन दुकानों को बाहर स्थानांतरित कर रोज की अव्यवस्था से राहत दिलाने की योजना है। हालांकि प्रशासन यह भी सुनिश्चित करना चाहता है कि ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी न हो। इसी वजह से शहर में तीन संभावित जगहों का निरीक्षण किया गया। इनमें डोडका चौरा रोड पर बांकी नदी किनारे खाली जमीन भी देखी गई, लेकिन दूरी के कारण इसे उपयुक्त नहीं माना गया। इसके बाद भागलपुर में स्कूल के पीछे खाली जमीन का निरीक्षण किया गया, मगर शहर से दूरी और घाट संबंधी कारणों से स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने वहां मीट मार्केट बनाए जाने पर आपत्ति जताई है।