क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


- 4 पशुओं की मौत — तस्कर फरार जशपुर(ईएमएस)। जिले में गौ-तस्करी से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम साजबहार में तड़के एक तेज रफ्तार पिकअप पुलिस से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक सहित तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार तड़के करीब 3 बजे पेट्रोलिंग टीम ने कॉलेज के सामने एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का संकेत दिया। वाहन ओडिशा की ओर से आ रहा था। रुकने के बजाय चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूरी पर तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया गया कि पिकअप में कुल 11 गौवंशों को अमानवीय तरीके से भरा गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)19 फरवरी 2026