- भंडारण व उठाव तेज करने के निर्देश धमतरी(ईएमएस)। जिले में आयुक्त महादेव कावरे ने छाती धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में लगाए गए धान के स्टैक का अवलोकन कर बोरियों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने धान के भंडारण, रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही धान के परिवहन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने आगामी 1 मार्च से समर्थन मूल्य पर शुरू होने वाली चना खरीदी की तैयारियों की भी जानकारी ली और अधिकारियों को भंडारण, तौल, परिवहन व अन्य आधारभूत सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। इस मौके पर एसडीएम पीयूष तिवारी, नोडल अधिकारी बलरामपुरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सत्यप्रकाश(ईएमएस)19 फरवरी 2026