क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर शहर के गोराबाजार इलाके में बुधवार देर रात एक युवक की उसके ही दोस्त ने दो दिन पहले जलेबी खाने हखलाने की बात को लेकर हुए विवाद को लेकर सरेराह हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से पफरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मेले में जलेबी खाने खिलाने को लेकर ग्राम भीटा- जैतपुरी क्षेत्र के साजन झारिया का अपने दोस्त कृष्णा उइके के साथ विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर साजन झारिया ने रंजिश पाल ली। बताया जाता है कि इसी रंजिश के चलते बुधवार की रात जब कृष्णा उइके मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तभी रास्ते में साजन ने उसे रोक लिया और पिफर बिना किसी बातचीत अचानक चाकू से हमला कर दिया।इसके बाद वह मौ‎कि से फरार हे गया। हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्णा को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए पहुंचाया तथा घटना स्थल का मुआयना कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसयार जल्दी ही आरोपी को पकड लिया जाएगा। .../ 19 फरवरी /2026