क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


- डा.सुमित जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर जिला चिकित्सालय की रिटायर्ड ने रोग ‎विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के निधन के बाद उनकी 50 करोड़ की संपत्ति के मामले में छानबीन के बाद अब पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार दोपहर को प्राची जैन और सुमित जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित है कि इन लोगों ने डॉ. हेमलता की बीमारी का फायदा उठाते हुए उनकी संपत्तियों को फजी तरीके से डा. हेमलता को धोखे में रखकर अपने नाम र‎जिस्टिर्ड कराई है। गौरतलब हो कि डाक्टर हेमलता श्रीवास्तव जिला अस्पताल में पदस्थ थी। शहर की जानी-मानी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हेमलता के पति महेश श्रीवास्तव का 2025 में देहांत हो गया था। वह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड हुए थे। इससे पहले डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव के बेटे रचित श्रीवास्तव का 2022 में देहांत हो चुका है। बेटे और पति की मौत के बाद इस पूरी बंगले में डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव महज नौकरों के साथ अकेली रह रही थी और विधि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझने लगी थी। आरोपित है कि इसी दौरान डॉ सुमित जैन और डॉक्टर प्राची जैन ने 25000 स्क्वायर फीट जमीन में से 11000 स्क्वायर फीट की जमीन अपने नाम पर दान पत्र के माध्यम से करवा ली थी। बाद में डा. हेमलता की बीमारी और उनकी बेशकीमती जमीन की बंदरबांट को लेकर जबलपुर आईएमए ने कलेक्टर व एसपी से शिकायत की जिसके बाद यह पूरा मामला सामने और और पिफर इसी दौरान डा. हेमलता की भी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। बहरहाल अब उक्त जमीन पर नगर निम का कब्जा हो चुका है तो वहीं धेखाधडी को लेकर अब पुलिस में भी प्रकरण दर्ज हो चुका है। .../ 19 फरवरी /2026