- प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित जामोन्या,गौप चौहान में (पैक्स) कम्प्यूटरीकरण कार्य हुआ पूर्ण राजगढ़(ईएमएस) जिले की नरसिंहगढ़ तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित जामोन्या,गौप चौहान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत जिले में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है । इस पहल से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सशक्तिकरण और किसानों को त्वरित (डिजिटल) सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एवं संस्था में लगभग सदस्य 1117 समितियों को आधुनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से सुसज्जित किया गया है। साथ ही कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण देकर (डिजिटल) कार्यप्रणाली के लिए तैयार किया गया है। इससे किसानों के लेनदेन अब सुरक्षित, सरल और पूरी तरह पारदर्शी हो सकेंगे। जिससे किसानों को सीधा लाभ जिससे कि किसानों को सीधा लाभ मिलेगा खाद बीज (ई टोकन) द्वारा बुक करने पर सीधा मिलेगा उसमें किसानों को भेदभाव एवं लाइन की आवश्यकता नहीं है खाद बीज लेना भी सरलता से प्राप्त किया जाएगा राशि और करने जमा करने की ऑनलाइन रसीद भी साथ में दी जाएगी एवं खाद बीज का परमिट भी ऑनलाइन मिलेगा किसान ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे -निखिल /राजगढ़ /19/2/2026