राष्ट्रीय
19-Feb-2026
...


-एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली,(ईएमएस)। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। समिट में कंपनियों ने बताया है कि वे भारत में डेटा सेंटर्स और न्यू एआई मॉडल को डेवलप करेंगे। बुधवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की और बताया कि कंपनी अगले पांच साल में भारत में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। समिट में गूगल सीईओ और गूगल डीपमाइंड जीफ डेमिस हासाबिस दोनों भारत में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल का निवेश देश के पहले बड़े एआई हब को तैयार करेगा। प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा हिस्सा आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में बनने वाला मेगा एआई डेटा सेंटर है। इसमें एआई मॉडल ट्रेनिंग, क्लाउड सर्विस और कंप्यूटिंग का केंद्र बनेगा। एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को ऐलान किया है कि वह ग्लोबल साउथ में 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश आने वाले चार साल के दौरान की जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट ने बीते साल भारत में 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का ऐलान किया था। योट्टा डेटा सर्विसेज ने भी ऐलान किया है कि वह एनवीडिया के लेटेस्ट चिप्स के डेवलपमेंट पर 2 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेंगे। इसके लिए वह एक एआई कंप्यूटिंग हब तैयार करेंगे, जिसमें देश की शुरुआती चरण में मौजूद एआई पहल को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए योट्टा अपने एक्सपेंशन के इनवेस्टर्स से करीब 1.2 अरब डॉलर इकट्ठा करने की योजना बना रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान देश में दुनियाभर की टेक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करने वाली कंपनियां मौजूद हैं। भारतीय स्टार्टअप नेक्सा एआई ने 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,000 करोड़ रुपए की बड़ी फंडिंग जुटाकर सभी का ध्यान खींचा। इसमें ग्लोबल दिग्गज ब्लैकस्टोन ने भी निवेश किया है। नेक्सा असल में एक एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है1 यह कोई चैटबॉट या कंप्यूमर ऐप नहीं बनाती है, बल्कि सीधे तौर पर टेक्निकल स्ट्रक्चर तैयार करती है। सिराज/ईएमएस 19फरवरी26