क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


- गांव से लेकर शहर तक आनलाईन ठगे गये लोग जबलपुर, (ईएमएस)। पुलिस द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के दौरान होने वाली साइवर ठगी से आमजनों को बचाने चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के बावजूद ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग साइवर ठगी के शिकार हो रहे हैं। कल आधा दर्जन थानों में साइवर ठगी के मामले सामने आये। जिसने ठगों ने आनलाइन धोखाधड़ी कर लोगों को हजारों से लाखों की चपत लगाई। किराना व्यापारी से दो लाख की साइवर ठगी ... चरगवां थानांतर्गत ग्राम अहमदपुर में किराना दुकान व अनाज का कारोबार करने वाले विनीत जैन का खाता सेंट्रल बैंक चरगवां में है। वे रुपये का लेनदेन फोन पे के माध्यम से करते हैं। गत १२ दिसंबर २०२५ को उनके सेंट्रल बैंक खाते में ढाई लाख रुपये जमा थे। १३ दिसंबर को उनके मोबाइल में मैसेज से पता चला कि दो लगातार दिनों में किसी ने उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे .... ग्वारीघाट थानांतर्गत पोलीपाथर निवासी लालचंद दरस्यानी के मोबाइल पर एक व्हाट्स काल आया। काल करने वाले ने उनसे सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के लिए नाम व खाता संख्या पूछी। कुछ देर बाद लालचंद के खाते से तीन लाख ६० हजार रुपये निकल गये। कार्ड एक्टीवेट करने का झांसा देकर दो लाख ठगे .... गोहलपुर थानांतर्गत वंदना नगर में रहने वाले मोहम्मद फहीम राईन के मोबाइल नंबर पर गत १७ जनवरी को किसी अज्ञात का काल आया। आरोपी ने उनका क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करने के नाम पर जानकारी मांगी और कुछ देर बाद फहीम के खाते से दो लाख रुपये निकल गये। इसी थानांतर्गत स्वप्नलता कश्यप से भी अज्ञात जालसाज ने दो लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। सुनील साहू / शहबाज/ 19 फरवरी 2026