क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थानांतर्गत कल दोपहर एक बदमाश ने पान की दुकान चलाने वाले शख्स से शराब पीने ५०० रुपये की मांग की। मना करने पर बदमाश ने पान दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर हाथ की गदेली में चोट पहुंचा दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि नानक नगर मानेगांव निवासी फरीद अहमद डॉ. मेहता के क्लीनिक के पास रानीताल में पान की दुकान चलाता है। दोपहर लगभग १.३० बजे फरीद दुकान पर था। तभी पिंटू मशराम आया और बोला कि तू बहुत कमाई कर रहा है। ऐसा कहते हुए पिंटू ने फरीद से शराब पीने ५०० रुपये मांगे। मना करने पर पिंटू ने फरीद की गदेली में चाकू मार दिया। सुनील साहू / शहबाज/ 19 फरवरी 2026