अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी होली फेस्टिवल के दौरान, यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-हरिद्वार के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, साथ ही असारवा से आगरा केंट के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इन विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: · ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल (10 फेरे) ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल 23 फरवरी और 02,09,16,23 मार्च 2026 को साबरमती से 18.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल 24 फरवरी और 03,10,17,24 मार्च 2026 को हरिद्वार से 21:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना,रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गाँव, दिल्ली केंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। · ट्रेन संख्या 01920/01919 असारवा-आगरा केंट-असारवा स्पेशल (60 फेरे) ट्रेन संख्या 01920 असारवा-आगरा केंट स्पेशल 19 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक (मंगलवार और बुधवार को छोडकर) असारवा से प्रतिदिन 14.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07.45 बजे आगरा केंट पहुंचेगी। इस तरह ट्रेन संख्या 01919 आगरा केंट-असारवा स्पेशल 18 फरवरी से 29 मार्च 2026 तक (सोमवार और मंगलवार को छोडकर) आगरा केंट से प्रतिदिन 18.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.10 बजे असारवा पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडल गढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09425 की बुकिंग 21 फरवरी, 2026 से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी तथा ट्रेन संख्या 01920 की बुकिंग शुरू है। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/20 फरवरी