20-Feb-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस) भारतीय बांस शिल्पकार बंशकार बरार समाज विकास समिति मध्‍यप्रदेश कोर कमेटी के निर्देश पर म.प्र. प्रदेशाध्‍यक्ष दिनेश बंशकार की अनुशंसा पर म.प्र. प्रभारी प्रवीण मालवीय बंशकार (राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद,नई दिल्ली) के मार्गदर्शन से हेमराज मालवीय बंशकार, नरसिंहगढ को संघठन का राजगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है l अब हेमराज मालवीय बंशकार जिले के महत्वपूर्ण दायित्व संभालते हुए सामाजिक कार्य करेंगे l यह मनोनयन केवल उनके निरंतर सामाजिक योगदान, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम ही नही है, बल्कि समाज के प्रति उनकी अटूट सेवाभावना का भी प्रमाण है।उनके कुशल नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा।उनकी अनुभव और कार्यशैली से समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी एवं सामाजिक विकास को गति प्राप्त होगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समाजजनों ने श्री बंशकार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है । -निखिल/राजगढ़ /20/2/2026