क्षेत्रीय
20-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर के मुख्य मार्गों पर कचरे ढेर नहीं मिलना चाहिए तथा डोर टू डोर वाहन समय पर निर्धारित रूट पर ही चले एवं स्वच्छता ऐप पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करायें। उक्ताश्य के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे। बाल भवन के सभागार में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने स्वच्छता के कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रथमिकता के साथ मुख्य मार्गों की सफाई समय पर हो, कहीं भी मुख्य मार्ग या उसके किनारे पर कचरा मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा डिवाइडारों पर कचरे ढेर नहीं मिलें। इसके साथ ही रोड स्वीपिंग मशीन प्रोपर समय पर तथा प्रतिदिन चले कहीं भी सड़क पर धूल नहीं मिलना चाहिए। डोर टू डोर वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। अगर वाहन निर्धारित रूट पर नहीं चल रहा है या एक स्थान पर काफी देर तक रूका है तो उसकी सूचना संबंधित डोर टू डोर वाहन चालक कंट्रोल कमांड सेंटर पर दें। बैठक में निर्देशित किया कि डेयरी संचालकों पर प्रभावी कार्यवाही करें, अगर किसी डेयरी संचालक की बजह से कहीं भी सीवर चौक होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। शहर में स्थित सभी शौचालयों एंव मूत्रालयों की वास्तविक स्थिति देखें, अगर कहीं रिपेयर होना है तो उनको ठीक करायें तथा शौचालयों की सफाई प्रॉपर समय पर हो इसका संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही शहर में स्थित पार्कों की सफाई भी प्रतिदिन हो इसका विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जेएडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।